logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: पश्चिमी विदर्भ में नकली सोयाबीन बीज की शिकायतों की बाढ़, पश्चिमी विदर्भ में 2382 शिकायतें


अमरावती: विदर्भ के किसान एक बार फिर नई मुसीबत का सामना कर रहे हैं। पश्चिमी विदर्भ में बुआई के बावजूद सोयाबीन में अंकुर नहीं निकले, इसकी शिकायत 2382 किसानों ने कृषि विभाग में की है। 

एक तरफ सोयाबीन में अंकुर नहीं निकले, तो दूसरी तरफ किसान दो बार बुआई कर रहे हैं। विदर्भ में किसान मुख्य रूप से सोयाबीन की खेती करते हैं। इस साल किसानों ने बड़े पैमाने पर सोयाबीन बोया था। लेकिन, 10 से 11 दिन बाद भी सोयाबीन के बीज में अंकुर नहीं निकले हैं। इसके चलते किसान कृषि विभाग पहुंचे और शिकायतें दर्ज करानी शुरू कर दीं। 

कंपनियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई 

पश्चिमी विदर्भ के पांच जिलों अमरावती, यवतमाल, वाशिम, बुलढाणा, अकोला में किसानों ने 2382 शिकायतें कीं। इस पर जवाब देते हुए संभागीय कृषि संयुक्त संचालक गणेश घोरपड़े ने कहा कि उपसंभागीय कृषि अधिकारी की अध्यक्षता में जांच की जा रही है। इसमें बड़ा सर्वे पूरा हो चुका है, पहली नजर में अंकुरण क्षमता में दिक्कतें देखी गई हैं। जिला कृषि अधिकारी को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कृषि विभाग के पास बचे बीजों की बिक्री रोकने का भी आदेश दिया। उन्होंने बताया कि सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं और इस मामले में कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।