logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

'उद्धव ठाकरे नागपुर आएं तो संघ मुख्यालय जाकर टेकें माथा', विधायक रवि राणा का पूर्व मुख्यमंत्री पर बड़ा हमला


अमरावती: अमरावती से निर्दलीय विधायक रवि राणा (Ravi Rana) ने शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) पर तीखा सियासी हमला बोला है। नागपुर दौरे से पहले रवि राणा ने उद्धव ठाकरे को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुख्यालय, संघस्थान जाकर डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की प्रतिमा के सामने नतमस्तक होने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे अब हनुमान चालीसा और हिंदुत्व की भाषा बोल रहे हैं, जिससे साफ है कि उनका "शुद्धिकरण" शुरू हो गया है।

रवि राणा ने हनुमान चालीसा विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि जब उन्होंने और तत्कालीन सांसद नवनीत राणा ने मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का आह्वान किया था, तब तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सरकार ने उन पर राजद्रोह का मामला दर्ज कर 14 दिनों तक जेल में रखा था। राणा ने तंज कसते हुए कहा कि उस समय उन्हें जेल भेजने वाले उद्धव ठाकरे आज खुद हिंदुत्व और हनुमान चालीसा की बात कर रहे हैं।

राणा ने उद्धव ठाकरे को अमरावती की प्रसिद्ध हनुमान गढ़ी आने का खुला निमंत्रण भी दिया। उन्होंने कहा कि यदि उद्धव ठाकरे अमरावती आते हैं तो उनका पूरे सम्मान के साथ स्वागत किया जाएगा और वे स्वयं उनके साथ बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। रवि राणा के इस बयान के बाद महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर हनुमान चालीसा विवाद चर्चा में आ गया है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि नागपुर और विदर्भ दौरे के दौरान उद्धव ठाकरे इस बयान पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।