logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: नंगे पैर चलकर माँ अंबादेवी के दर्शन करने पहुंचे राणा दंपत्ति, कहा-धनुष्य बाण शिंदे गुट को मिले इसकी मांगी कामना


अमरावती: नवरात्रि में महानवमी के दिन बडनेरा से निर्दलीय विधायक रवि राणा (Ravi Rana) और उनकी सांसद पत्नी नवनीत राणा (Navneet Rana) ने मंगलवार को अंबादेवी (Ambadevi) के दर्शन किया।  इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट (CM Eknath Shinde Group) में धनुष्य बाण चिन्ह मिले इसकी कामना मांगी। राणा दम्पति दो किलोमीटर नंगे पैर पैदल चलकर मंदिर पहुंचे और माता के दर्शन किये।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर हमला बोला सांसद राणा ने कहा, "बालासाहेब की असली शिवसेना मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की है। बालासाहेब के विचारों के सच्चे उत्तराधिकारी एकनाथ शिंदे हैं।" उन्होंने बताया कि, हमने अंबादेवी से शिंदे गुट को शिवसेना का धनुष-बाण चिन्ह दिलाने की मन्नत मांगी है। इसी के साथ किसानों की शांति के लिए प्रार्थना की।"

उन्होंने आगे कहा, "बालासाहेब की संपत्ति शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे को विरासत में मिली है, लेकिन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बालासाहेब के विचारों के असली उत्तराधिकारी हैं। इसलिए विधायक राणा ने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी दशहरा सभा में शिंदे के पक्ष में कई शिवसैनिक खड़े होंगे।

जिले से तीन हजार शिवसैनिक होंगे शामिल 

दशहरा रैली को लेकर एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट ने अपनी पूरी ताकत झोकि हुई है। शिंदे गुट के जिलाध्यक्ष गोपाल आर्बट ने कहा कि, “कल शिंदे समूह की ऐतिहासिक दशहरा सभा के लिए अमरावती जिले से शिंदे समूह के 3 हजार कार्यकर्ता आज शाम छह बजे मुंबई के लिए रवाना होंगे। सभी कार्यकर्ता 40 ट्रेवल्स, 30 क्रिलजर और रेलवे से मुंबई पहुंचेंगे।”