logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुरानी रंजिश में हुआ खूनी झड़प, यशोदरा नगर में दो ट्रांसपोर्टरों पर जानलेवा हमला; CCTV फुटेज आया सामने ⁕
  • ⁕ Nagpur: बाइक के अगले हिस्से से निकला जहरीला कोबरा, दो युवकों ने समय रहते बाइक रोककर टाला बड़ा हादसा ⁕
  • ⁕ नागपुर मनपा में महिला राज; नीता ठाकरे महापौर, लिला हाथीबेड उपमहापौर निर्वाचित; लगे जय श्री राम और जय संविधान के नारे ⁕
  • ⁕ Nagpur: सेंट्रल जेल से दो कैदी फरार, पुलिस कर्मी पर किया जानलेवा हमला, दोनों हुए गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महानगरपालिका महापौर, उपमहापौर चुनाव: कांग्रेस और बीजेपी में अंदरूनी कलह आई नजर, कई नामांकन पत्र दाखिल ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: माओवादी विरोधी अभियान में तीन माओवादी ढेर, एक जवान वीरगति को प्राप्त ⁕
  • ⁕ मनपा के अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को लेकर कांग्रेस आक्रामक; मनपा के बाहर किया जोरदार आंदोलन, एक तरफा कार्रवाई का लगाया आरोप ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: औरंगाबाद जा रही एसटी हुई दुर्घटना का शिकार, पुल से नीचे गिरते-गिरते बची


अमरावती: नागपुर से औरंगाबाद जा रही राज्य परिवहन निगम एसटी की एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई। यह हादसा नंदगाव पेठ स्थित एक फ्लाईओवर पर हुआ। इस हादसे में बस पुल से नीचे गिरते-गिरते बच गई। इस दुर्घटना में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं बस में सवार सभी 32 प्रवासी सुरक्षित है। यह दुर्घटना शाम सात बजे के करीब हुई। नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ। 

फ्लाईओवर से निचे गिरा ड्राइवर

नागपुर डिपो की औरंगाबाद-नागपुर बस संख्या MH40Y5828 अमरावती से शाम 6:30 बजे नागपुर के लिए रवाना हुई। करीब सात बजे नंदगांव पेठ फ्लाईओवर से गुजरते समय चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस फ्लाईओवर पर चट्टान से जा टकराई। दुर्घटना होते ही बस का चालक नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। 

बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त

घटना की जानकारी मिलते ही नंदगांव पेठ थाने के पुलिस इंस्पेक्टर प्रवीण काले अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पहले जहां घायल ड्राइवर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं फ्लाईओवर पर फंसी बस को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। नंदगांव पेठ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:

  • Amravati: युवक ने छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने की मांग, बात नहीं मानने पर तस्वीर वायरल करने की दी धमकी