logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati:पुलिस का कड़ा बंदोबस्त;पुलिस आयुक्त ने नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की


अमरावती: नागपुर में दो गुटों के बीच हुई झड़प के बाद अमरावती में भी पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी ने शहरवासियों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अमरावती में सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है, और कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शहर में जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है, और रात में भी गश्त तेज कर दी गई है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि नागपुर जैसी स्थिति अमरावती में नहीं होने दी जाएगी और इसके लिए हरसंभव एहतियाती कदम उठाए गए हैं।

पुलिस प्रशासन स्थिति पर पूरी तरह नजर बनाए हुए है, और आम जनता से सहयोग की अपील की गई है, ताकि शहर में शांति बना रहे।