logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: दम्पति को कार ने उड़ाया; पत्नी की मौत, पति गंभीर रूप से घायल 


अमरावती: सड़क किनारे पैदल जा रहे पति-पत्नी को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। पति गंभीर रूप से घायल है। यह घटना राजापेठ थाना क्षेत्र के साईनगर इलाके में हुई है। मृत महिला की पहचान पुष्पा बंडू चंदुरकर (उम्र 45) के रूप में हुई है। घायलों का नाम बंदू महादेवराव चंदुरकर (उम्र 53 वर्ष, दोनों मधुसूदन कॉलोनी निवासी) है।  

पुष्पा और बंदू चंदुरकर साईनगर इलाके से सड़क किनारे चल रहे थे। इसी बीच कार (नंबर एमएच 27 डीए 4457) ने दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार सड़क के बगल की दीवार से जा टकराई। इस हादसे में पुष्पा की मौके पर ही मौत हो गई। बंडू गंभीर रूप से घायल हो गया। 

पुलिस ने बताया कि कार को 21 वर्षीय महिला चला रही थी। हादसे के बाद युवक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना के आधार पर राजापेठ पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा किया। इस मामले में मृतक महिला के बेटे गोपाल बंडू चंदुरकर की शिकायत पर महिला कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।