logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: तुअर की बिक्री के लिए नाफेड रजिस्ट्रेशन की मोहलत अब 15 दिन बढ़ी, जिले के 21 केंद्रों पर 9 अप्रैल तक होगा रजिस्ट्रेशन


अमरावती: तुअर की खरीदारी के लिए आवश्यक नाफेड रजिस्ट्रेशन की मोहलत अब 15 दिन बढ़ा दी गई है। अमरावती जिले के 21 केंद्रों पर 9 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इसके बावजूद, खरीदारी केवल 14 केंद्रों पर ही हो रही है, जिससे किसानों को अपनी तुअर व्यापारियों को बेचने की मजबूरी है. 

कृषि उपज की गिरती कीमतों और किसानों को उनकी उपज का साहू मूल्य दिलाने के लिए  सरकार द्वारा  तुअर की खरीदारी की जाती है ताकि उन्हें msp की सुरक्षा मिल सके। इस प्रक्रिया के तहत तूअर की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 24 जनवरी से शुरू की गई थी, और इसकी अंतिम तारीख 24 फरवरी थी। हालांकि, इस अवधि में किसानों का रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं हुआ था, जिसके कारण 30 दिन की मोहलत बढ़ाई गई थी।

अमरावती, चांदूरबाजार, अंजनगाव सुर्जी, येवदा, कापूसतळणी, भातकुली और डीएमओ के धारणी, खल्लार और नेरपिंगळाई केंद्रों पर अब तक तूअर की खरीदारी की गई है। लेकिन बाकी केंद्रों पर खरीदारी की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है, जिससे किसानों को बेचने के लिए कोई स्पष्ट रास्ता नहीं मिल रहा है।

किसानों का कहना है कि इस दौरान तूअर की कीमतें गिरने से उन्हें बाजार में काफी नुकसान हो रहा है और उन्हें अपनी फसल को बिना लाभ के बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। हालांकि, अब रजिस्ट्रेशन के लिए और 15 दिन की मोहलत मिलने से किसानों को उम्मीद है कि सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करेगी।