logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: लगातार बारिश के बीच पूर्णा मध्यम परियोजना के तीन गेट खोले गए, नदी किनारे बसे गांवों को अलर्ट


अमरावती: जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते नदियों में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसी के मद्देनजर चांदूर बाजार स्थित पूर्णा मध्यम परियोजना के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने पर प्रशासन ने एहतियात के तौर पर बांध के तीन गेट 20-20 सेंटीमीटर तक खोल दिए हैं।

जल संसाधन विभाग के अनुसार, बांध से फिलहाल 48.01 क्यूमेक की रफ्तार से पानी पूर्णा नदी में छोड़ा जा रहा है। यदि बारिश का दौर जारी रहा तो जलस्तर बढ़ने के साथ पानी के डिस्चार्ज में भी बढ़ोतरी की जा सकती है।

स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने पूर्णा नदी के किनारे बसे गांवों के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने लोगों को नदी, पुलों और निचले इलाकों से दूर रहने, पशुओं और कृषि उपकरणों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

राजस्व, आपदा प्रबंधन और जल संसाधन विभाग हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर आगे भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।