logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: बडनेरा जाने वाली सड़क एक महीने के लिए बंद रहेगी, नागरिक इन रास्तों का कर सकते हैं इस्तेमाल


अमरावती: शहर और बडनेरा शहर को जोड़ने वाले पुराने बाईपास रोड (Amravati-Badnera Bypass Road) पर रेलवे फाटक के पास रेलवे पुल (Railway Flyover) का निर्माण कार्य चल रहा है। इस कार्य के कारण यातायात की भीड़ को रोकने के लिए इस सड़क को आज शुक्रवार से अगले एक महीने के लिए यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) कल्पना बारावकर ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। इस दौरान नागरिक पर्याय रास्ता का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

17 अप्रैल से 17 मई 2025 तक बाघिया टी पॉइंट और अलमास गेट (बडनेरा) के बीच सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

वैकल्पिक तरीका:

  • यवतमाल से आने वाले भारी वाहन: अकोला वाई पॉइंट - कोंडेश्वर टी पॉइंट - बगिया टी पॉइंट या राममेघे कॉलेज चौक - बगिया टी पॉइंट से यवतमाल वाई पॉइंट का उपयोग कर सकते हैं।

  • हल्के यात्री वाहन (चार पहिया और दो पहिया वाहन): अलमास गेट-नेमानी गोडाउन होकर अमरावती शहर में प्रवेश किया जा सकेगा। अमरावती शहर से बगिया टी पॉइंट - द प्राइम पार्क - एमआईडीसी रोड के माध्यम से यात्रा कर सकते हैं।

अधिसूचना का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम 1988 के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से यातायात पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।