logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: दवाखाने के काम का बहाना बनाकर चोरी की बाइक बेच रहे थे, दो आरोपी गिरफ्तार


अमरावती: दवाखाने के काम के लिए पैसों की जरूरत होने का बहाना बनाकर चोरी की मोटरसाइकिलें बेचने वाले दो आरोपियों को अमरावती ग्रामीण की स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में चोरी की दो मोटरसाइकिलों सहित कुल 80 हजार रुपये का माल जब्त किया गया। साथ ही दर्यापुर पुलिस थाने में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी का एक मामला भी उजागर हुआ है।

ग्रामीण इलाकों में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं की समानांतर जांच स्थानीय अपराध शाखा की टीम द्वारा की जा रही थी। इसी दौरान टीम को गोपनीय सूचना मिली। सूचना के आधार पर उमरी मंदिर के पास अजय चव्हाण को बिना दस्तावेज वाली मोटरसाइकिल के साथ हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में अजय चव्हाण ने बताया कि दर्यापुर निवासी रोशन विक्रम चव्हाण (26) और शेख रियाज शेख इस्माइल (24) ने दवाखाने के काम के लिए पैसों की जरूरत होने की बात कहते हुए उसे यह मोटरसाइकिल 8 हजार रुपये में बेची थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने दर्यापुर-आमला मार्ग पर खेत के पास से मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूल की।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने एक अन्य मोटरसाइकिल भी चोरी की थी और उसे अकोट तहसील के केलीवेळी निवासी एक व्यक्ति को 3 हजार रुपये में बेच दिया था। पुलिस ने दोनों चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए दर्यापुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस अब मामले में आगे की जांच कर रही है।