logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे होंगे एक! नवनीत राणा बोली- कोई नहीं बनेंगे कांटा


अमरावती: महाराष्ट्र में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बीच गठबंधन के प्रस्ताव की चर्चा जोरों पर है। इस गठबंधन पर भाजपा महागठबंधन की ओर से प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। उद्धव ठाकरे की शिवसेना के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली पूर्व सांसद और भाजपा नेता नवनीत राणा की प्रतिक्रिया सामने आई है। नवनीत राणा ने गठबंधन के लिए शुभकामनाएं देते हुए यह भी आश्वासन दिया कि अगर दोनों साथ आते हैं तो कोई भी कांटा नहीं बनेगा।

नवनीत राणा ने कहा, "परिवार पूरे देश के सामने आया, हम जानते थे कि कौन उस विवाद को सामने ला रहा है।" हम उन दोनों को शुभकामनाएं देते हैं, राजनेताओं के रूप में नहीं, बल्कि एक परिवार में रहने वाले लोगों के रूप में।" राणा ने आगे कहा, "यदि वे एक साथ आ जाएं तो कोई भी उनके लिए कांटा नहीं बनेगा।" राणा ने यह भी कहा कि, "हिंदुत्व की लड़ाई भगवा के लिए ही रहेगी।"