logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: विश्वविद्यालय का 255.72 करोड़ रुपये से अधिक का बजट मंजूर, कुलपति की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2025-26 की हुई बैठक


अमरावती: संत गाडगे बाबा अमरावती विश्वविद्यालय का वित्तीय वर्ष 2025-26 का 255.72 करोड़ रूपए का बजट बैठक में मंजूर कर लिया गया। प्रबंधन परिषद के सदस्य डॉ. व्ही.एच. नागरे ने यह बजट अधिसभा में प्रस्तुत किया। इस बजट में 192.36 करोड़ रूपए की अनुमानित आय दिखाई गई है, जबकि 63.36 करोड़ रूपए का घाटा दर्शाया गया है।

शनिवार को हुई इस बैठक की अध्यक्षता कुलगुरु डॉ. मिलिंद बारहाते ने की। बैठक में प्रो-कुलगुरु डॉ. महेंद्र ढोरे, कुलसचिव डॉ. अविनाश असनारे सहित सभी अधिसभा सदस्य उपस्थित रहे। संत गाडगे बाबा अमरावती विश्वविद्यालय के 2025-26 के बजट को तीन मुख्य भागों में बांटा गया है। विश्वविद्यालय को

वित्तीय सहायता केंद्र सरकार, राज्य सरकार, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC), महाविद्यालयों और विद्यार्थियों से प्राप्त शुल्क के माध्यम से मिलती है। यह बजट विश्वविद्यालय के रखरखाव, विकास कार्यों और शैक्षणिक एवं शोध परियोजनाओं को मज़बूत करने के लिए तैयार किया गया है।