Amravati: अज्ञात ने सोयाबीन की फसल को लगाई आग

अमरावती: चांदुर रेलवे तहसील के मांजरखेड़ कस्बा में किसी अज्ञात ने सोयाबीन के ढेर लगा दी। जिसमें पूरी फसल ख़ाक हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, किसान रवि प्रह्लाद कपले के खेत में पांच एकड़ सोयाबीन की कटाई कर खेत में ही उसका ढेर लगाया था। शनिवार को किसी अज्ञात ने सोयाबीन के ढेर में आग लगा दी। जिसमें पूरी फसल जलकर खाक हो गई। इस घटना से किसान को बड़ा नुकसान हुआ है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

admin
News Admin