logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: भीषण गर्मी के बीच शिवटेकड़ी जॉगिंग ट्रैक पर लगाए गए वाटर फॉगर्स, नागरिकों को मिली राहत


अमरावती: अमरावती शहर में पिछले चार-पांच दिनों से भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। तापमान लगातार 45 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बुधवार के लिए भी मौसम विभाग ने हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। बढ़ती गर्मी के कारण लोगों का दोपहर में घरों से निकलना मुश्किल हो गया है और सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है।

इसी बीच नागरिकों को राहत देने के उद्देश्य से अमरावती महानगरपालिका ने शिवटेकड़ी स्थित जॉगिंग ट्रैक पर वाटर फॉगर्स लगाए हैं। शिवटेकड़ी परिसर में हर दिन बड़ी संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक, जॉगिंग और व्यायाम के लिए पहुंचते हैं, लेकिन तेज गर्मी के कारण यहां भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

महानगरपालिका की इस पहल से जॉगिंग ट्रैक के आसपास ठंडक का माहौल बन गया है, जिससे नागरिकों को काफी राहत मिल रही है। जॉगिंग और व्यायाम के बाद पसीने से तरबतर लोगों को फॉगर्स से निकलने वाले ठंडे पानी के फव्वारे राहत पहुंचा रहे हैं। नागरिकों ने भी महानगरपालिका के इस कदम की सराहना की है। लोगों का कहना है कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए शहर के अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी इसी तरह की व्यवस्था की जानी चाहिए।