logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: करोडो की एक्सरे मशीन धूल खा रही, अस्पताल प्रशासन नहीं देरहा ध्यान


अमरावती: कुप्रबंधों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहने वाला जिला अस्पताल (इर्विन) इन दिनों एक्सरे मशीन के बार-बार बिगड़ने से चर्चा में है. जिला अस्पताल में एक तरफ बार-बार एक्स-रे मशीन खराब हो रही है, जिससे मरीजों को जांच के लिए दुसरे निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है. वहीं दूसरी ओर जिला अस्पताल में नई एक्स-रे मशीन एक माह से पॉवर बॉक्स के अभाव में धूल खा रही है, जिसको इंस्टॉल करने की व्यवस्था नहीं हो पा रही है. 

पुरानी मशीन हो रही है बंद

इर्विन में कई दिनों से एक्स-रे मशीन बीच-बीच में बंद पड़ रही है, जिससे मरीजों को परेशानी हो रही है. एक्स-रे मशीन बंद होने का कारण पता चला कि एक्स-रे मशीन में वायरस जाने से मशीन फोटो स्कैन नहीं कर पा रही है. जिससे एक्स-रे लेने में परेशानी उठानी पड़ रही है. पुरानी मशीन को सॉफ्टवेयर डालने के बाद शुरू होने की संभावना है. मशीन पुरानी व डिजिटल न होने से ज्यादा जांच करने पर बार-बार खराब हो जाती है, मशीन को सुधारने के लिए नागपुर से इंजीनियर बुलाना पड़ता है, जिससे मरीजों को जांच के लिए इंतजार करना पड़ता है.

3 फेस कनेक्शन करने में आ रही परेशानी

रेडियोलॉजी विभाग के संबंधितों ने बताया कि पहले की एक्स-रे मशीन सादी होने की वजह से वह विद्युत का अधिक भार नहीं ले पाती थी, लेकिन नई मशीन को 3 फेश कनेक्शन लगने से उसके लिए पॉवर बॉक्स की जरूरत है ,जिसकी फिटिंग के बाद ही वह शुरु हो सकेगी.

जानकारी लेकर करेगे कार्रवाई

जिला शल्य चिकित्साक डा. दिलीप सौवले ने कहा, “आदिवासी विभाग के सचिव का मेलघाट में दौरा होने की वजह से मुख्यालय पर नहीं है, आने के बाद ही मामले के बारे में जानकारी देगे।”