logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

कर्मचारियों को मिला बच्चू कडु का साथ, सांसद और विधायकों से अपनी पेंशन छोड़ने का किया आवाहन


नागपुर: राज्य में 19 लाख सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर है। वह सरकार से पुरानी पेंशन को दोबारा लागू करने की मांग कर रहे हैं। कमचारियों की इस हड़ताल को विधायक बच्चू कडु का समर्थन मिला है। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार से कर्मचारियों की मांग मानने की अपील की है। इसी के साथ उन्होंने सांसदों और विधायकों से अपनी पेंशन छोड़ने का आवाहन भी किया। 

अमरावती में पत्रकारों से बात करते हुए बच्चू कड़ुए ने कहा कि, "देश के 80 प्रतिशत सांसदों और विधायकों को पेंशन की जरुरत नहीं है। इसलिए विधायक व सांसद भी पेंशन छोड़ दें। उन्होंने आगे कहा कि, "मैंने सरकार को पत्र दिया है कि मैं पेंशन नहीं लूंगा।" कडु ने आगे कहा कि, "काम के आधार पर  किसे कितनी पेंशन दी जानी चाहिए, इसकी एक सीमा होनी चाहिए। मूल्यांकन के बाद पेंशन दी जानी चाहिए।" 

कडु ने आगे कहा कि, "किसानो और दिव्यांगों की पगार भी बहुत कम है। इसलिए सरकार समान न्याय नीति लाए और सरकार किसानों और खेतिहर मजदूरों की पेंशन पर भी विचार करे।"