logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, अमरावती जिला शिवसेना प्रमुख राजेश वानखेड़े भाजपा में होंगे शामिल


अमरावती: बड़ी बगावत से जूझ रही शिवसेना और उद्धव ठाकरे (Udhav Thackeray) को जिले में बड़ा झटका लगा है। जिला शिवसेना प्रमुख राजेश वानखेड़े (Rajesh Wankhede) भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने वाले हैं। वानखेड़े गुरुवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadanvis) और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) की उपस्थिति में प्रवेश करेंगे। 

पार्टी के लिए बड़ा झटका 


वानखेड़े 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता यशोमति ठाकुर के विरोध में चुनाव लड़ लड़ा था, जहां वह बेहद कम मार्जिन से हारे थे। वानखेड़े को उद्धव के करीबी नेताओं में गिना जाता रहा है। पार्टी के बगावत के बाद से वह लगातार पार्टी का झंडा बुलंद कर रहे थे। वहीं अब उनका जाना शिवसेना के लिए बहुत बड़ा झटका है। 

अडसुल भी थाम चुके शिंदे का हाथ 


मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बगावत के बाद से ही उद्धव ठाकरे को लगातार झटके पर झटके लग रहे हैं। वानखेड़े के पहले तीन बार के सांसद रहे आनंदराव अडसुल उद्धव गुट छोड़कर शिंदे गुट में शामिल हो चुके हैं। जहां उन्हें शिवसेना का उपनेता बनाया गया।