logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

मछली पकड़ते समय फटा बम, युवक गंभीर रूप से घायल


अमरावती: मछली पकड़ने में इस्तेमाल होने वाले बम के फटने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल का नाम शिवचरण रामचरण चतुर (30, रेहटा, धरनी) के रूप में की गई है। यह घटना जब हुई जब वह नदी में मछली पकड़ रहा था। घटना के बाद उसे तुरंत इलाज के लिए उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, शिवचरण सुबह गांव के पास कोकरी नदी तल में मछली पकड़ने गया था। शिव चरण मछली पकड़ने के लिए बम का इस्तेमाल कर मछली पकड़ रहा था। इस हादसे में शिव चरण का बायां हाथ पूरी तरह  विच्छिन्न हो गया। इतना ही नहीं बम विस्फोट से शिवचरण का चेहरा और छाती भी कुछ हद तक जख्मी हो गया है। 

घटना की सूचना मिलते ही रानीगांव सर्कल के सामाजिक कार्यकर्ता वहीद खान पठान तत्काल मौके पर पहुंचे और विधायक राजकुमार पटेल की मदद से गंभीर रूप से घायल शिवचरण उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिले के सामान्य अस्पताल में भर्ती करा दिया है।