logo_banner
Breaking
  • ⁕ नेपाल बाढ़ में फंसे नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी शुरू, पटना से नागपुर के लिए हुए रवाना हुए 102 श्रद्धालु; मुख्यमंत्री फडणवीस और प्रशासन का जताया आभार ⁕
  • ⁕ Chandrapur: डीजे पर पुलिस का शिकंजा; गणेशोत्सव से पहले साउंड सिस्टम का होगा प्रत्यक्ष ‘डेमो, नियम तोड़ने संचालकों पर दर्ज होगा मामला ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: कपास किसानों के साथ सीसीआई ग्रेडर्स कर रहे धोखाधड़ी, तौल के समय लिया जा रहा दो किलो अतिरिक्त कपास


अमरावती: कपास विदर्भ में उगाई जाने वाली मुख्य फसल है। लेकिन अब किसानों ने आरोप लगाया है कि अमरावती जिले के कपास किसानों को सीसीआई के ग्रेडर्स यानी सरकारी खरीददारों द्वारा ठगा जा रहा है।

अमरावती जिले की वरुड तहसील के धागा में सीसीआई के माध्यम से कपास खरीद रही है। हालाँकि, जब किसान सीसीआई केंद्र में कपास लाते हैं, उसके बाद उनकी कपास की ग्रेडिंग की जाती है. सरकार की गाइडलाइन में है कि उस समय सरकारी नियमानुसार 34.2 लिंट कपास खरीदी जानी चाहिए। लेकिन सीसीआई द्वारा नियुक्त ग्रेडर अधिकारी किसानों से 36 लिंट की कपास ग्रेडिंग मांग रहा है और यदि 36 लिंट का कपास उपलब्ध नहीं है, तो कपास को सीसीआई केंद्र से वापस भेजा जा रहा है।

साथ ही सीसीसाई केंद्र पर प्रति क्विंटल कपास के वजन पर दो किलो अतिरिक्त कपास लेकर किसानों के साथ एक तरह से धोखाधड़ी की जा रही है। ऐसा आरोप किसानों ने लगाया है।