logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

कांग्रेस,एनसीपी और शिंदे की सेना देश में लगी कीड़ है जिसे ख़त्म करने के लिए पेस्ट कंट्रोल करना पड़ेगा- सुनील देवधर


अमरावती- -भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील देवधर ने शुक्रवार को अमरावती में राज्य की विरोधी पार्टियों को लेकर विवादित वक्तव्य दिया।अमरावती के मोर्शी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए देवधर ने राज्य की विपक्षी पार्टियों की तुलना कीड़ ( कीटाणुओं ) से की.देवधर ने कहां की कांग्रेस,एनसीपी और उद्धव ठाकरे की शिवसेना महाराष्ट्र को लगी कीड़ है.जिसे दूर करने के लिए पेस्ट कंट्रोल करना पड़ेगा।देवधर ने जहां राज्य की विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा तो वही अपनी खुद की पार्टी भाजपा की जमकर न केवल प्रशंसा की बल्कि महिलाओं की हितचिंतक पार्टी करार दिया।

 
सुनील देवधर अमरावती के मोर्शी पहुंचे थे जहां उनके साथ राज्यसभा सांसद डॉ अनिल बोंडे भी मौजूद थे.देवधर ने कहा की जिस तरह से संतरे के पेड़ पर कीड़ लगने की वजह से किसान पेस्ट कंट्रोल करता है ठीक उसी तरह से विपक्षी पार्टियां जो कीड़ के सामान है उसे ख़त्म करने के लिए भाजपा कार्यकर्त्ताओ का इस्तेमाल कीटनाशक औषधि की तरह होगा।