logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: प्रतिबंध के बाद भी ट्रेवल्स से माल ढुलाई जारी, आरटीओ ने भी भी मूंद रखी आंखें


अमरावती: अमरावती शहर में निजी ट्रैवल्स के माध्यम से माल ढुलाई अभी भी जारी है। यात्री बसों से माल परिवहन पर रोक लगा दी गई। लेकिन आरटीओ की सार्थक अनदेखी के कारण अभी भी ट्रेवल्स के माध्यम से माल परिवहन किया जा रहा है।

दिवाली का समय होने के चलते कई नागरिक बड़े पैमाने पर यात्रा करते हैं। अमरावती शहर से बाहर जाने वाली यात्राओं में यात्रियों के साथ-साथ माल परिवहन भी जबरदस्त मात्रा में होता है। क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाना, यात्री बसों से अवैध रूप से माल परिवहन करना जैसे अपराध जिले में बड़े पैमाने पर हैं। लेकिन आरटीओ की सार्थक अनदेखी के कारण कोई भी अधिकारी इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है।

राज्य के भीतर और विदेश में यात्रियों को परिवहन करने वाले निजी ट्रांसपोर्टरों को विभिन्न नियमों का पालन करना आवश्यक है। क्षेत्रीय परिवहन विभाग (आरटीओ) ट्रांसपोर्टरों द्वारा अनुपालन की जांच के लिए केवल नाम के लिए अभियान चलाता है। 

बिना लाइसेंस के यात्रियों का परिवहन, लाइसेंस शर्तों का उल्लंघन, यात्री बसों में अवैध रूप से माल का परिवहन, बसों के फिटनेस प्रमाण पत्र का अभाव, बसों के रिफ्लेक्टर, संकेतक, टेल लाइट, वाइपर आदि का निरीक्षण और वाहनों में अवैध संशोधन, क्षमता से अधिक यात्रियों को ले जाना, यात्रियों से अधिक किराया वसूलने जैसी काम अभी भी जारी हैं।