logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

कलेक्ट्रेट के सामने किसान परिवार अनशन पर, गैरकानूनी फेरफार रद्द करने की मांग


चांदूर बाजार: गैरकानूनी फेरफार रद्द कर पूराना फेरफार लेआउट कायम रखने की मांग को लेकर चांदूरबाजार तहसील के खरवाड़ी के मोहन लानूजी साकोर ने पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे के साथ गांधी जयंती से कलेक्टर कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन अनशन आंदोलन शुरू किया है. 

लेआउटधारक पवन मारोतराव तायडे, गोविंद गुलाबराव अंबुलकर, जयश्री सतीश जोशी, प्राजक्ता सतीश जोशी, संकेत सतीश जोशी, अदिति गोविंदराव अंबुलकर के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप दर्ज कर अदिति अम्बुलकर के नाम की अपने प्लॉट की खरीद रद्द करने की भी मांग की गई है.

 चांदूरबाजार तहसीलदार पर भी मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए 5 लाख रुपये का मुआवजा तथा भूखण्ड का कब्जा विधिवत देने की मांग के लिए यह आंदोलन जारी है. आंदोलनकारी मोहन साकोरे के अनुसार पिछले दस महीने से अपनी नौकरी छोड़कर तहसील, एसडीओ, कलेक्टर कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं.