logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Frejarpura Robbery Case: दोनों आरोपियों के साथ पुलिस ने जानकारी देने वाली महिला को भी किया गिरफ्तार 


अमरावती: कैंप क्षेत्र में सरकारी विश्राम गृह के सामने गुलिस्ता अपार्टमेंट में लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने दो युवकों सहित जानकारी देने वाली युवती को भी गिरफ्तार कर लिया है। युवती शहर के ही एक कॉलेज में पढ़ती है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 31 लाख 78 हजार रुपये जब्त किया है। 

फ्रेजरपुरा पुलिस ने महिला की शिकायत पर एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जांच के पहले चरण में फ्रेजरपुरा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो संदिग्धों शेख जुबेर शेख ताज, सूफियां नगर और शोएब खान मंजूर खान, ताजनगर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने इस जुर्म में युवती के शामिल होने की बात बताई। इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि, उसकी जानकारी देने के बाद उसके रिश्तेदार के यहां चोरी करने की बात भी काबुल की। 

फ्रेजरपुरा अनुमंडल के सहायक पुलिस आयुक्त दत्तात्रेय ढोले ने कहा, इस वारदात में इस्तेमाल की गई दो पहिया वाहन MH27H8971 सहित  277 ग्राम सोने के आभूषण 11 लाख 8 हजार रुपये और 20 लाख रुपये नकद जब्त किए गए हैं। पुलिस ने इसके अलावा 7 ग्राम बेनटेक्स ज्वेलरी भी जब्त की है।