logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

अमरावती-दर्यापूर मार्ग पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, चालक की मौत, 1 गंभीर घायल


अमरावती: जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। खोलापुर से अमरावती की ओर जा रहे रेत से भरे मिनी ट्रक ने कपास से लदे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

इस भीषण टक्कर के चलते दोनों वाहन सड़क से नीचे पलट गए और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।हादसे में ट्रैक्टर चालक राजू गोले की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही खोलापुर पुलिस मौके पर पहुंची, घायल को अस्पताल भेजा और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहे ट्रक चालक ऐसान खान लुकमान खान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि खोलापुर पुलिस स्टेशन के तहत बड़े पैमाने पर अवैध कारोबार चल रहे हैं। अवैध रेत तस्करी, पशु तस्करी, वर्ली मटका, शराब और चावल की तस्करी खुलेआम हो रही है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही।

लोगों का कहना है कि पुलिस और अवैध कारोबारियों की मिलीभगत के कारण निर्दोष लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। ग्रामीणों ने इस गंभीर मामले पर संज्ञान लेने के लिए पुलिस अधीक्षक से मांग की है।