logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: आयशर ट्रक ने खड़े टेम्पो को मारी टक्कर, चालक और क्लीनर की मौके पर दर्दनाक मौत


Amravati: समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे पर वाढोणा गांव के पास चैनल नंबर 108/600  एक भीषण सड़क हादसा हुआ। आयशर ट्रक ने सड़क किनारे खड़े टेम्पो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टेम्पो के टायर बदल रहे चालक और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, भिवंडी से नागपुर की ओर सामान लेकर जा रहा टेम्पो  समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे पर बढ़ोणा गांव के पास खराब हो गया। टेम्पो का टायर बदलने का काम असम के रहने वाले बिलाल अहमद (30) और संतोष कुमार रामपाती कर रहे थे।

इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे आयशर ट्रक ने टेम्पो को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही तालेगांव दशासर पुलिस थाने के प्रभारी रामेश्वर धोंडगे और हाईवे पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मृतकों के शवों को धामणगांव ग्रामीण अस्पताल भेजा गया।

वहीं, क्रेन की मदद से सड़क किनारे पड़े टेम्पो और ट्रक को हटाकर यातायात सुचारु किया गया। पुलिस ने आयशर ट्रक के चालक युवराज भाऊसाहेब ढोले  के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल तालेगांव दशासर पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।समृद्धि एक्सप्रेसवे पर लगातार हो रहे सड़क हादसे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।