logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: एक रात में बह गई फसलें, किसानों की पंचनामा कर मुआवजा देने की मांग


अमरावती: जिले में पिछले एक सप्ताह से जारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। बारिश के कारण नदी-नालों में आई बाढ़ में किनारे के खेतों की फसलें बह गई है। चांदुर बाज़ार, दरियापुर तहसील में सैकड़ों हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई है और खेत के में निरीक्षण के लिए किसी भी अधिकारी के आने से किसानों में रोष है। 

इस वर्ष कम बारिश में भी कई किसानों ने फसल लगाई। जिन किसानों के पास सिंचाई की सुविधा थी, उन्होंने जोर-शोर से फसल की योजना बनाई। शुरुआत में, अल्प वर्षा ने शुष्क भूमि वाले किसानों को प्रभावित किया। 30 से 40 प्रतिशत बारिश होने से संतुष्ट होकर किसान भारी बारिश का इंतजार करने लगे। लेकिन इस साल भी कुदरत की मार पड़ी। 

पिछले दो-तीन दिनों से हो रही बारिश से किसानों को संतुष्टि हुई। लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नालों में आई बाढ़ में फसलें बह गईं। खेत में पानी जमा होने से फफूंद जनित रोगों का खतरा बढ़ गया है। नुकसान की सूचना कृषि विभाग को दी गई। हालांकि, अभी तक कोई भी अधिकारी तटबंध पर क्षति का निरीक्षण करने नहीं आया है। इसलिए किसान नाराज हैं।