logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Amravati

Amravati: अपराधियों ने युवक पर हमला कर काटा हाथ, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत; दिन दहाड़े हुई घटना से मचा हड़कंप


अमरावती: महाराष्ट्र के अमरावती शहर से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली मर्डर की वारदात सामने आई है। शहर के राजेंद्र कॉलोनी-विजय कॉलोनी इलाके में बुधवार सुबह एक युवक की अज्ञात हमलावरों ने चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। हमला इतना खौफनाक था कि घटनास्थल पर मृतक के हाथ का कटा हुआ पंजा मिला, जिसे देखकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक युवक की पहचान ताज नगर निवासी शेख अशफाक शेख शकील के रूप में हुई है। इस खूनी वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

तड़के सुबह सड़क पर दिखा खून ही खून
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 8 बजे पोरवाल सीमेंट डिपो के पास राहगीरों को भारी मात्रा में खून बिखरा हुआ दिखाई दिया। जब लोगों ने पास जाकर देखा तो वहां इंसान के हाथ का कटा हुआ पंजा पड़ा था। यह नजारा देखते ही इलाके में चीख-पुकार मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

अस्पताल में तोड़ा दम, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ परिसर
हमलावरों ने शेख अशफाक की गर्दन और छाती पर चाकू से कई घातक वार किए थे। उसे लहूलुहान हालत में तुरंत जिला सामान्य अस्पताल (इरविन अस्पताल) ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण सुबह करीब 9:30 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल में युवक की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद सुरक्षा के लिहाज से अस्पताल परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।

CCTV के जरिए कातिलों की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर सबूत जुटाए हैं। कातिलों तक पहुंचने के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। इस बेरहम हत्या के पीछे पुरानी रंजिश थी या कोई और वजह, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।