logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

सतपुड़ा में मूसलाधार बारिश का असर: अमरावती की नदियों में अचानक बाढ़, प्रशासन अलर्ट


अमरावती: महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की सीमा से लगे सतपुड़ा पर्वतीय क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश का असर अब अमरावती जिले में दिखाई देने लगा है। बैतूल जिले में रातभर हुई भारी वर्षा के कारण अमरावती के शिरसगांव कसबा से होकर बहने वाली मेघा नदी और ब्राम्हणवाडा थड़ी क्षेत्र की पूर्णा नदी में अचानक बाढ़ आ गई।

बाढ़ के चलते क्षेत्र के कई विदर्भ कोल्हापुरी बंधारे पूरी तरह पानी में डूब गए हैं। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। जिला प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखते हुए नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और नदी-नालों के पास जाने से बचने की अपील की है। प्रशासन ने नागरिकों से अनावश्यक जोखिम न उठाने और जारी निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है।

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है और हालात पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो सकती है।