logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

अबू आजमी के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड, अमरावती दौरे छोड़ मुंबई रवाना


अमरावती: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी के आठ ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड पड़ी है। आईटी ने जब यह कार्रवाई की उस समय आजमी अमरावती दौरे पर थे। वहीं रेड की जानकारी मिलते आजमी तुरंत मुंबई लौट गए हैं। वहीं जब इसको लेकर सवाल किया तो उन्होंने बताया कि, उनके परिवार के निजी बिज़नेस में कोई दिक्कत हुई है, जिसके कारण वह वापस जा रहे हैं।

आईटी ने मंगलवार को आजमी से जुड़े ठिकानों पर रेड मारी है। यह रेड लखनऊ, मुंबई सहित 20 से 22 ठिकानों पर रेड मारने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, आजमी की तरफ ऐसी कोई कार्रवाई नहीं होने की बात कही है। 

करीबियों के ठिकानों पर हो चुकी है रेड 

आयकर विभाग ने इसके पहले आजमी के करीबी रही आभा गुप्ता के ठिकानों पर रेड मारी थी। जांच एजेंसी ने उस समय करीब 30 ठिकानों पर यह रेड की थी। वहीं जांच एजेंसी ने इसके पहले कई बार इसको लेकर सपा नेता को चेताया भी था।