logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

मेट्रो और मोची ने जूतों के साथ लगाई माँ दुर्गा की तस्वीर, सांसद बोंडे ने कंपनियों से माफ़ी मांगने की मांग


अमरावती: जूता बनाने वाली दो कंपनियों ओर धार्मिक भावना आहत करने का आरोप लगा है। ब्रांड शु निर्माता कंपनी मोची और मेट्रो ने अपने उत्पाद बेचने के लिए जूतों के साथ माँ दुर्गा की तस्वीर का इस्तेमाल किया है। वहीं अब इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने दोनों कंपनियों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। पार्टी नेता और राज्यसभा सांसद अनिल बोंडे बे दोनों कंपनियों से तुरत सभी तस्वीर हटाने और माफ़ी मांगने की मांग की है। वहीं माफ़ी नहीं मांगने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।

सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए बोंडे ने कहा कि, "जूता बनाने वाली दो कंपनियों मेट्रो और मोची ने नवरात्रि के दौरान जूते-चप्पल का किया विज्ञापन। इसमें दुर्गा देवी की फोटो का इस्तेमाल किया है।" उन्होंने कहा, "जूते के विज्ञापन पर देवी की तस्वीर लगाकर हिंदू देवताओं का अपमान किया गया है।"

बोंडे ने आगे कहा, "इसको लेकर हमने दोनों कंपनियों से शिकायत की लेकिन इसके बावजूद  उन्होंने माफी नहीं मांगी, ईमेल करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। कंपनी ने जूतों के हिंदू भगवान की तस्वीर का इस्तेमाल कर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है।"

दोनों कंपनियों के सामान न खरीदे

हिन्दू देवी-देवताओं की तस्वीरों को जूते-चप्पल के साथ तस्वीर लगाने को लेकर बोंडे ने जनता से दोनों कंपनियों की उत्पाद नहीं खरीदने और उनका बहिष्कार करने की मांग की है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि, दोनों कंपनियों के खिलाफ जल्द ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाएगी।