logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: चाकू की नोक पर नाबालिग युवती का अपहरण, परिजनों ने पुलिस स्टेशन के बाहर दिया धरना


अमरावती: चांदुर रेलवे तहसील में एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां चाकू की नोक पर चार आरोपियों ने नाबालिग का अपहरण कर लिया। इस घटना के सामने आते ही शहर में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों की पहचना कर मामला दर्ज कर उनकीं खोज बिन शुरू कर दी है। बच्ची का अपहरण हुए 24 घंटे बीत गए हैं लेकिन अभी तक आरोपियों को पकड़ा नहीं गया है। पुलिस की कार्यप्रणाली को देखते हुए गुरुवार को पीड़ित के परिवार सहित बड़ी संख्या में नागरिको ने पुलिस थाने के सामने आंदोलन कर बच्ची को सही सलामत लाने की मांग की।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुआरोपी नईम खान (उम्र 35), शेख अशफाक (उम्र 36 साल), अतुल कुसराम (उम्र 36 साल) और चंदुरवाड़ी का एक आरोपी बिना नंबर प्लेट की एक टवेरा कार से पीड़ित के घर पहुंचे और परिवार के सामने नाबालिग बच्ची को चाकू की नोक पर गाड़ी में बैठा कर निकल गए। पीड़ित के परिजनो ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उन्हें चाकू दिखाकर जाने से मारने की धमकी दी।

आरोपियों की खोज जारी

परिवार ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 452, 506, 34 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने पीड़िता और आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम लग गई है। वहीं सरे आम हुई इस घटना के बाद कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

आरोपियों को दें फांसी

सरे आम हुई इस घटना से शहर में हड़कंप मच गया है। परिवार बेहद डरा हुआ है। उन्हें अपनी बेटी किन सुरक्षा की चिंता रही है। वहीं गुरुवार को परिवार सहित क्षेत्र के नागरिकों ने चांदुर रेलवे पुलिस स्टेशन के सामने धरना दिया। नागरिकों ने बच्ची की सही सलामत वापस लाने और आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की।

यह भी पढ़ें

  • 500 रूपये रिश्वत लेना दो पुलिस वालों को पड़ा भारी, एसीबी ने किया गिरफ्तार