logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

24 घंटे में 19 वर्षीय लापता युवती को पुलिस ने ढूंढ निकाला, संदिग्घ आरोपी गिरफ्तार


अमरावती: राजापेठ थाना पुलिस ने गायब हुई 19 वर्षीय युवती को 24 घंटे में ढूंढ निकाला है।  ज्ञात हो कि, मंगलवार को युवती अचानक अपने घर से गायब हो गई थी। बेटी के नहीं मिलने के बाद पिता ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। जिले में लव जिहाद के कई मामले सामने आने के बाद राजनीति गरमाई हुई है। इस मामले में भी अचानक गायब हुई लड़की को देखते हुए पुलिस ने तत्काल उसे ढूढ़ना शुरू कर दिया। युवती के मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर उसे बरामद कर लिया। इस मामले पर जानकारी देते हुए थाना अधीक्षक मनीष ठाकरे ने बताया कि, बुधवार रात को 10.30 से 11 बजे के बीच पुलिस ने लड़की को बरामद किया है। वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। 

जिले में लव जिहाद के मामले आ रहे सामने

इस मामले पर भाजपा प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी ने अमरावती पुलिस और सीपी की सराहना करते हुए कहा कि, अमरावती में पिछले 8 दिन में मिले लव जिहाद के 5 मामले मिले हैं। इससे पुलिस अधिकारी समेत सभी परेशान और व्यथित थे। इस मामले में तलाशी की मांग की गई थी। इसलिए इस मामले को संज्ञान में लेते हुए सीपी डॉ. आरती सिंह राजापेठ थाने में थीं। डीसीपी साली, मकरंदर, पीआई ठाकरे थे।" 

लड़की को सतारा से गायब करने का था प्लान 

कुलकर्णी ने आगे कहा कि, "पीआई ठाकरे ने संदिग्ध आरोपी को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ से जो भी सुराग मिले। लड़की यात्रा कर रही थी। उन्होंने उसे सतारा भेजने और आगे गायब करने की योजना बनाई। लेकिन पुलिस ने उनकी योजना को विफल कर दिया और लड़की को ढूंढ लिया। अमरावती पुलिस को सतारा पुलिस ने सहयोग किया। रेलवे पुलिस ने की मदद यह बच्ची अब सतारा में सुरक्षित है।"

मामले की जांच जारी 

शहर आयुक्त आरती सिंह ने कहा कि, "इस मामले में लड़की की तलाश और उसकी सकुशल वापसी को प्राथमिकता दी गई। अंतत: पुलिस के प्रयास सफल रहे और लड़की सतारा में मिल गई। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। ऐसे में सच्चाई सामने आ जाएगी।"