logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

पुलिस कर्मियों को अब 12 की बजाय 20 दिन की विशेष छुट्टी


  • गृह विभाग ने जारी किये आदेश, अमरावती में भी लागू

अमरावती: पुलिस कर्मचारी से लेकर थानेदार पद के अधिकारियों के लिए खुश खबरी है. पहले 12 दिन की कलेंडर के अनुसार वर्षभर में छुट्टी मिलती थी. अब उसे बढाकर 20 दिन की छुट्टी कर दी है, ऐसे आदेश राज्य शासन के गृह विभाग व्दारा जारी किये गए है. यह आदेश अमरावती शहर व ग्रामीण पुलिस के लिए भी लागू रहेंगे, ऐसी जानकारी एसपी अविनाश बारगल ने दी है. 

पांचवें वेतन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य के सरकारी कर्मचारियों को एक कलेंडर वर्ष में पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को 12 दिन की छुट्टी घोषित की गई थी. इस बारे में कुछ दिन पूर्व ही राज्य के गृह विभाग ने आदेश जारी कर अब कलेंडर वर्ष के अनुसार मिलने वाली 12छुट्टी की जगह 20 दिन की छुट्टी मंजूर की गई हैं.

 इस आदेश के अंतर्गत अमरावती शहर व ग्रामीण पुलिस के साथ ही राज्यभर के पुलिस  कर्मचारी व थानेदार स्तर के अधिकारियों पर यह छुट्टी का नियम लागू किया गया है, जोकि सभी पुलिस कर्मचारियों के लिए आनंद की खबर है.