logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

मेलघाट में चार और परतवाड़ा में एक नए पुलिस स्टेशन का प्रस्ताव, एसपी ने की जिले में 5 नए थाने बनाने की पहल


अमरावती: मेलघाट का भौगोलिक क्षेत्र बहुत बड़ा है। परिवहन के अभाव और सड़कों की खराब स्थिति के कारण मेलघाट के कई ग्रामीणों को पुलिस स्टेशन तक पहुंचने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को हल करने के लिए मेलघाट में चार नए पुलिस स्टेशन बनाए जाएंगे और परतवाड़ा शहर के आकार को देखते हुए यहां एक और पुलिस स्टेशन बनाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने कुल पांच नये थाने बनाने का प्रस्ताव गृह विभाग को भेजा है। 

वर्तमान में मेलघाट में चिखलदरा और धारणी में केवल दो पुलिस स्टेशन हैं। वहीं, इन दोनों पुलिस थानों की सीमा के अंतर्गत आने वाले कुछ गांव थानों से 80 से 90 किलोमीटर दूर हैं। इस दूरी तथा संचार साधनों व सड़कों की कमी के कारण संबंधित ग्रामीणों को पुलिस थाने तक पहुंचने के लिए पूरा दिन यात्रा करनी पड़ती है।

इन कठिनाइयों के कारण पुलिस सहायता मिलने में देरी होती है। ऐसे में ग्रामीणों की सुविधा के लिए उनके गांव से थोड़ी दूरी पर पुलिस थाना होना चाहिए और उन्हें तत्काल पुलिस सहायता मिलनी चाहिए। इस उद्देश्य से चिखलदरा पुलिस स्टेशन को काटकुंभ और टेंब्रुसोडा में विभाजित कर, धारणी पुलिस स्टेशन को हरिसाल और सुसरदा में विभाजित करके नए पुलिस स्टेशन प्रस्तावित किए गए हैं।

यदि ये चार पुलिस स्टेशन नए स्थापित किए जाते हैं, तो मेलघाट में चिखलदरा और धारणी सहित छह पुलिस स्टेशन हो जाएंगे। वहीं, परतवाड़ा शहर के बढ़ते विस्तार को देखते हुए मौजूदा पुलिस थाने पर भी अत्यधिक बोझ पड़ रहा है। इसलिए, परतवाड़ा पुलिस स्टेशन के अलावा, परतवाड़ा ग्रामीण नामक एक नया पुलिस स्टेशन प्रस्तावित किया गया है।

एसपी विशाल आनंद ने बताया कि अचलपुर शहर कानून-व्यवस्था की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। इसीलिए यहां अपर पुलिस अधीक्षक का एक स्वतंत्र पद सृजित करने का प्रस्ताव भी भेजा गया है। दर्यापुर, अचलपुर, अंजनगांव सुर्जी, धारणी और चांदुर बाजार के उपविभागीय पुलिस अधिकारी कार्यालय अचलपुर अपर पुलिस अधीक्षक के अधिकार क्षेत्र में रहेंगे। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने चांदुर बाजार में उपविभागीय पुलिस अधिकारी का नया पद सृजित करने का प्रस्ताव भी गृह मंत्रालय को भेजा है।