logo_banner
Breaking
  • ⁕ नेपाल बाढ़ में फंसे नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी शुरू, पटना से नागपुर के लिए हुए रवाना हुए 102 श्रद्धालु; मुख्यमंत्री फडणवीस और प्रशासन का जताया आभार ⁕
  • ⁕ Chandrapur: डीजे पर पुलिस का शिकंजा; गणेशोत्सव से पहले साउंड सिस्टम का होगा प्रत्यक्ष ‘डेमो, नियम तोड़ने संचालकों पर दर्ज होगा मामला ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: राणा नगर में नकली पनीर फैक्ट्री पर छापेमारी, पाम तेल, वनस्पति तेल सहित 8 किलो नकली पनीर जब्त


अमरावती: जिला दूध मिलावट समिति ने गुरुवार को राणा नगर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा। समिति ने इस कार्रवाई में आठ किलो नकली पनीर सहित 52 हजार रुपये का माल जब्त किया है।  

छापेमारी में समिति के सदस्यों ने पाया कि यहां नकली पनीर तैयार किया जा रहा है। एक कमरे में पनीर बनाने के लिए पाम तेल और वनस्पति तेल का उपयोग किया जा रहा था। शाल तिवारी नाम का शख्स यह धंधा चला रहा था। यहां से समिति ने 52700 रुपए कीमत का वनस्पति तेल, पाम ऑयल घी और 8 किलो पनीर जब्त किया।

यह कार्रवाई अपर कलेक्टर सूरज वाघमारे, दूध मिलावट समिति के अध्यक्ष और सहायक आयुक्त खाद्य भाऊराव चव्हाण के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी गजानन गोरे, संदीप सूर्यवंशी, पशुधन विकास अधिकारी डॉ. तुषार गावंडे और डेयरी प्रबंधक विनोद पाठक ने की।