logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

अमरावती में निकला शिव प्रेमी और सर्वदलीय शिव सम्मान मोर्चा; प्रशांत कोरटकर के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज गिरफ्तार करने की मांग


अमरावती: छत्रपति शिवाजी महाराज के खिलाफ प्रशांत कोरटकर के अपमानजनक बयान के खिलाफ अमरावती में शिवप्रेमी और सर्वदलीय शिव सम्मान मोर्चा निकाला गया. यह मार्च पंचवटी चौक से शुरू होकर डॉ इरविन चौक पर समाप्त हुआ. 

इस मार्च के जरिए कोरटकर के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई. इस महामार्च में कांग्रेस सांसद बलवंत वानखड़े, शिवसेना (उबाठा) विधायक गजानन लवटे, पूर्व विधायक यशोमति ठाकुर, पूर्व विधायक सुनील देशमुख समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए.

इस मौके पर बड़ी संख्या में शिवप्रेमियों ने “छत्रपति शिवाजी महाराज की जय” के नारे लगाये. इस आंदोलन के जरिए सरकार से कोरटकर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई. वहीं, प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी.