logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

जल्द सुनाई देगा काय डोंगर, काय झाडी, काय होटल..., मुख्यमंत्री शिंदे तमाम विधायकों के साथ फिर जाएंगे गुवाहाटी


अमरावती: 'एक बार फिर से क्या डोंगर, काय झाडी, काय होटल सगळाच ओके' डायलॉग राज्य भुला नहीं है। गुवाहाटी के होटल में बैठकर शिंदे गुट के विधायक शाहजी बापू का अपने कार्यकर्ता के साथ बातचीत ने दौरान कही ये लाइन एकनाथ शिंदे द्वारा की गई बगावत से ज्यादा चर्चा में रही थी। वहीं एक बार फिर से ऐसी ही कुछ लाइन जल्द ही सुनने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री शिंदे एक बार फिर अपने तमाम विधायकों के साथ गुवाहाटी पहुंचने वाले हैं। हालांकि, इस दौरान वह सरकार गिरकर नहीं जाने वाले हैं, बल्कि घूमने जाने वाले हैं। 

दरअसल, मुख्यमंत्री बनने के बाद शिंदे के कहा था कि, वह एक बार फिर अपने तमाम विधायकों के साथ गुवाहटी जाएंगे और माँ कामाख्या के दर्शन करेंगे। इसी के मद्देनजर 20 नवंबर को मुख्यमंत्री अपने तमाम साथियों के साथ गुवाहाटी पहुंचने वाले हैं। इस बात की जानकारी प्रहार प्रमुख और अचलपुर से विधायक बच्चू कडू ने दी। 

मंदिर में होगी पूजा कडु ने बताया कि, सरकार बनने के बाद कामाख्या देवी मंदिर में पूजा रखी गई है। जिसमें शामिल होने सभी विधायक जा रहे हैं। इस दौरान वह असम के मुख्यमंत्री से मुलाकात भी करेंगे।