logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

कक्षा 1 से 12 तक का बदलेगा पाठ्यक्रम, इस वर्ष पहली कक्षा के लिए नया सिलेबस, सभी स्कूलों में चरणबद्ध तरीके में लागू होगी नीति


अमरावती: अब राज्य के सभी स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप तैयार किया गया नया पाठ्यक्रम चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। सभी छात्रों और अभिभावकों का ध्यान जिस पाठ्यक्रम पर है, वह कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं का पाठ्यक्रम है, जो शैक्षणिक वर्ष 2028-29 से, यानी चार वर्षों में बदल जाएगा।

नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद से पाठ्यक्रम तय कर दिया गया है। सभी अभिभावक और छात्र इस बात पर ध्यान दे रहे थे कि शिक्षा नीति के अनुसार पाठ्यक्रम सीबीएसई पैटर्न का पालन करेगा। नई शिक्षा नीति का क्रियान्वयन शुरू हो गया है। इसलिए, पाठ्यक्रम में कब बदलाव होगा, इसे लेकर उत्सुकता चरम पर थी। इस बीच, स्कूल शिक्षा एवं खेल विभाग ने स्पष्ट किया है कि राज्य में किस कक्षा का पाठ्यक्रम कब बदलेगा।

राज्य में नये पाठ्यक्रम का क्रियान्वयन इसी वर्ष यानि शैक्षणिक सत्र 2025-26 से शुरू हो रहा है। पहली कक्षा का पाठ्यक्रम पहले ही वर्ष में बदल जाएगा। 2026-27 शैक्षणिक सत्र में कक्षा 2, 3, 4 और 6 के पाठ्यक्रम में बदलाव किया जाएगा। साथ ही, 2027-28 शैक्षणिक सत्र में कक्षा 5वीं, 7वीं, 9वीं और 11वीं का पाठ्यक्रम बदल जाएगा।

इस बात को लेकर भी काफी उत्सुकता थी कि क्या 10वीं और 12वीं बोर्ड रहेंगे, लेकिन फिलहाल ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि 10वीं और 12वीं बोर्ड रहेंगे। शैक्षणिक सत्र 2028-29 में कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं का पाठ्यक्रम बदल जाएगा। इस प्रकार, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप तैयार किया गया नया पाठ्यक्रम राज्य में लागू किया जाएगा।