logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

अमरावती के खडीमल गांव में पानी की गंभीर कमी, कुएं तक सूखे, पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण


अमरावती: इस वर्ष गर्मियों में तापमान 44 डिग्री से ऊपर चला गया है, जिससे नदियां, नाले और कुएं सूख गए हैं। इसके कारण तहसील के अधिकांश गांवों में पानी की गंभीर कमी हो गई है। खडीमल गांव में भी आदिवासी भाईयों को पानी के अभावों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण पलायन हो रहा है। ऐसा नजर आ रहा है कि प्रशासन की योजना काम नहीं कर रही है।

तहसील के कई गांवों में पानी की गंभीर कमी के कारण प्रशासन टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति कर रहा है, लेकिन कई गांवों में टैंकर नहीं पहुंचने के कारण लोग पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं।

अमरावती तहसील के खडीमल गांव में हैंडपंप खराब हो चुका है और गांव में जलापूर्ति के लिए कोई योजना भी नजर नहीं आ रही है। गांव के नागरिकों की कुएं पर भीड़ जमा होती देखी जा रही है। ऐसी गंभीर स्थिति है कि भीषण गर्मी के कारण कुएं भी अपने निम्नतम स्तर पर पहुंच गए हैं। ग्रामीणों की मांग है कि सरकार इस गांव में टैंकर से पानी की आपूर्ति करे।