logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

व्यापारियों द्वारा मामूली भाव में सोयाबीन की खरीद, नाराज किसानों ने किया रास्ता रोको अंदोलन


अमरावती: व्यापारियों द्वारा दिये जा रहे सोयाबीन कम दाम दिए जाने से किसान नाराज हैं. इसके चलते असंतुष्ट किसानों ने अमरावती यवतमाल रोड पर रास्ता रोको प्रदर्शन किया जिसके चलते कुछ देर के लिए इस मार्ग पर यातायत बाधित और तनाव की स्थिति बन गई.

आज नांदगांव बाजार समिति में किसानों की सोयाबीन की नीलामी शुरू हुई. इस दौरान व्यापारियों ने 2500 रुपए प्रति क्विंटल से बोली और खरीद शुरू कर दी, जिससे किसानों में असंतोष फैल गया। बाजार समिति प्रशासन द्वारा इस पर तत्काल संज्ञान नहीं लेने पर किसानों ने जमकर नारेबाजी की और बाजार समिति में खरीद-बिक्री का काम बंद कर दिया.

इस बीच पुलिस ने हस्तक्षेप कर किसानों को समझाया। इसलिए किसानों ने रास्ता रोको आंदोलन बंद कर मार्केट कमेटी के प्रशासनिक कार्यालय में पांच घंटे तक धरना दिया. लिखित आश्वासन के बिना नहीं उठने का फैसला लेते हुए उन्होंने बाजार समिति परिसर में राज्य सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. किसानों ने मांग करते हुए चेतावनी दी कि संबंधित लेनेदेन के खिलाफ अविलंब कार्रवाई की जाये, अन्यथा बाजार समिति से वह नहीं उठेंगे. 

अंततः बाजार समिति के सचिव ने आज खरीदे गए माल की खरीद-बिक्री के लेनदेन को रद्द कर दिया और कम कीमत पर खरीदे गए सोयाबीन के मामले की पूरी जांच कर कल कार्रवाई करने का लिखित आश्वासन दिया. इस आश्वासन के बाद किसानों ने आंदोलन वापस लिया.