logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: होटल में तड़के लगी आग, लाखों का सामान जलकर ख़ाक


भंडारा: भंडारा के बड़ा बाजार स्थित बिसेन होटल में आज गुरुवार 9 मई सुबह 5 बजे के बीच भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना जैसे ही फायर ब्रिगेड को मिली तुरंत दमकल की गाड़ी को मौके पर भेजा गया। कुछ ही मिनटों में फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंच जाने से हादसा टल गया। दमकलकर्मियों ने महज तीस मिनट में आग पर काबू पा लिया।

प्रसिद्ध बिसेन होटल शहर के बड़ा बाजार क्षेत्र में स्थित है। लोकेश कारेमोरे के बिसेन होटल की तीसरी मंजिल पर शेव चिवड़ा, खारा, मिठाई, डालडा के स्टोरेज रूम में भीषण आग लग गयी। सुबह की सैर पर जा रहे एक निवासी ने इमारत से बहुत धुआं निकलते देखा और तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन किया। बंद अलमारी में बड़ी मात्रा में खारा मसाला प्लास्टिक की थैलियां रखी हुई थीं, जिससे आग लग गई। आग की भयावहता को देखते हुए अग्निशमन अधिकारियों द्वारा एक अन्य दमकल वाहन क्रमांक एमएच 36 एए 2529 को भी मौके पर बुलाया गया।

काफी अधिक मात्रा में धुआं निकलने पर शीशा तोड़कर वेंटिलेशन किया गया। अग्निशमन अधिकारी समीर गणवीर ने कहा, घने धुएं में काम करना मुश्किल था लेकिन दमकलकर्मियों ने आग बुझाने की पूरी कोशिश की। गणवीर ने यह भी कहा कि, "सात एलपीजी वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों को तत्काल हटाने के कारण एक बड़ी जनहानि होने से बच गई और क्षेत्र में नागरिकों की सतर्कता के कारण अग्निशमन विभाग को तत्काल सूचना मिल गई।"