logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: खाने की थाली को लेकर भाजपा की संगठनात्मक बैठक में हंगामा, मारपीट का वीडियो वायरल


भंडारा: महाराष्ट्र के भंडारा जिले के मोहाड़ी में भाजपा की मोहाड़ी तालुका संगठनात्मक बैठक के दौरान खाने की थाली को लेकर हंगामा होने का मामला सामने आया है। बैठक में संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा के लिए बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। हालांकि, बैठक खत्म होने के बाद भोजन के दौरान हुए विवाद ने कार्यक्रम का माहौल अचानक बदल दिया।

जानकारी के मुताबिक, भोजन की थाली लेने के दौरान मौजूद लोगों के बीच धक्का-मुक्की हुई। देखते ही देखते मामूली विवाद ने बहस और फिर कथित मारपीट का रूप ले लिया। कार्यक्रम में मौजूद कुछ लोगों के साथ मारपीट किए जाने का दावा भी किया जा रहा है।

इस पूरे घटनाक्रम का वहां मौजूद कुछ लोगों ने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भाजपा की संगठनात्मक बैठक के दौरान हुए कथित हंगामे को लेकर इलाके में चर्चा तेज हो गई है।

हालांकि, विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई, मारपीट के पीछे वास्तविक कारण क्या था और इस मामले में कोई कार्रवाई की गई है या नहीं, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। ऐसे में घटना को लेकर अलग-अलग चर्चाएं चल रही हैं।