logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: भंडारा नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों का आंदोलन, निकाले गए 59 कर्मचारियों को वापस रखने की मांग


भंडारा: भंडारा नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों की नौकरी जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। 59 सफाई कर्मचारियों को काम से हटाए जाने के विरोध में कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। नौकरी छिनने से इन परिवारों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ सोमवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी आर्थिक स्थिति की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए भीख मांगकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि रोजगार छिन जाने से उनके परिवारों का गुजारा करना मुश्किल हो गया है।

आंदोलन कर रहे सफाई कर्मचारियों की प्रमुख मांग है कि उनकी दिहाड़ी बढ़ाई जाए और नौकरी से निकाले गए सभी 59 कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखा जाए। कर्मचारियों और उनके परिजनों ने प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर राहत देने की अपील की है। अब सबका ध्यान इस बात पर है कि प्रशासन कर्मचारियों की मांगों पर क्या निर्णय लेता है और बेरोजगारी से जूझ रहे परिवारों को राहत देने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।