logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Bhandara

Bhandara: कहासुनी से खूनी खेल तक... गांधी चौक पर व्यापारी पर चाकू से हमला


भंडारा: शहर के गांधी चौक के पास दो कारोबारियों के बीच हुए विवाद ने उस वक्त गंभीर रूप ले लिया, जब एक कारोबारी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया। गणेशोत्सव के चलते इलाके में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। ऐसे में भीड़भाड़ वाले मुख्य मार्ग पर हुई इस वारदात से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, महेश भोजवानी (45) प्लास्टिक बैग्स के थोक कारोबार से जुड़े हैं। बताया जा रहा है कि कारोबार से जुड़े विवाद और पुराने आर्थिक लेन-देन को लेकर उनका जय मोहन फग्यानी, निवासी शांतिनगर, भंडारा के साथ विवाद हुआ। दोनों के बीच गांधी चौक के पास बस स्टैंड की ओर जाने वाले मार्ग पर कहासुनी हुई।

इसी दौरान विवाद बढ़ गया और महेश भोजवानी ने कथित तौर पर धारदार हथियार से जय मोहन फग्यानी पर हमला कर दिया। हमले में जय मोहन गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ सड़क पर गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही पास में मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल जय मोहन को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

गणेशोत्सव के कारण शहर के मुख्य मार्गों पर पहले से ही काफी भीड़ थी। ऐसे में सरेआम हुए चाकू हमले से मौके पर मौजूद नागरिकों में कुछ समय के लिए भय का माहौल बन गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और विवाद के पीछे के पुराने आर्थिक लेन-देन समेत अन्य कारणों की पड़ताल की जा रही है।