logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: यात्रियों के सामान चोर को रंगेहाथ पकड़ा


वरठी: गाडी नंबर 20858 साईनगर शिर्डी-पूरी एक्सप्रेस में तुमसर रोड स्टेशन आने के 5 मिनट पूर्व ट्रेन की रफ्तार कम होने पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा कोच क्रमांक S/2 में नींद का फायदा उठा कर बर्थ नंबर-72 में बैठी केंद्रपाड़ा, उड़ीसा निवासी एम. थक्कर, (39) शिर्डी से भुवनेश्वर,दूसरी महिला यात्री नाम मनीषा, शिर्डी से भुवनेश्वर तक यात्रा कर रही थीं. इन दो महिला यात्री लेडीज के पास से पर्स एवं मोबाइल फोन चोरी हो गया. दोनों महिला यात्रियों को रेलवे स्टेंशन तिरोडा में तैनात रेसुब स्टाफ को उक्त महीला यात्री द्वारा उनके सामान की चोरी होने के संबंध में बताया गया.

उक्त घटना की सुचना प्राप्ती पर त्वरीत कार्रवाई करते हुए पंकज चुघ, वरि. मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेसुब नागपुर के मार्गदर्शन में रेसुब चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मोहम्मद मुगीसुद्दीन, तुमसर रोड के नेतृत्व में आरोपी की गिरफतारी एवं माल की बरामदगी हेतु टीम का गठण किया गया. टीम द्वारा घटनास्थल पर एवं संभावित ठिकानों पर खोजबीन तथा आरोपी की पतासाजी करते हुए आरोपी को तुमसर- गोंदिया हाईवे से गिरफ्तार कर रेसुब बाहरी चौकी, तुमसर लाया गया. पुछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपना नाम दफाई मोहल्ला वार्ड नं. 2 पचमढ़ी जिला नर्मदापुरम (होशंगाबाद) निवासी राहुल महेश यादव (26) बताया तथा गहन पुछताछ करने पर उसने उक्त ट्रेन से यात्रीयों का सामान चोरी करना स्वीकार किया. 

उक्त आरोपी के कब्जे से 2 नग विवो मोबाइल अंदाजन कीमत 40 हजार रू., 1 cellecor मोबाइल कीमत अंदाजन 1000 रू. एक जोडी चांदी की पायल कीमत अंदाजन 6,000 रू,  एक नग डिजिटल घड़ी कीमत 6,000रू, 2 Atm SBI, BOI, तथा नगद 6,600 रुपए बरामद किए गए.  आरोपी को अग्रिम कार्रवाई हेतु शासकीय रेल पुलिस गोंदिया को सुपूर्द किया जाएगा. उक्त कार्रवाई में रेसुब बाहरी चौकी तुमसर के उपनिरीक्षक मोहम्मद मुगीसुददीन, सहायक उपनिरीक्षक बी. के. हरबंश, प्रधान आरक्षक चुन्नी लाल, प्रधान आरक्षक शक्ती यादव, प्रधान आरक्षक संतोष कुमार सिंह, आरक्षक दिनेश कुमार का कार्य सराहनीय रहा.