logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Bhandara

Bhandara: पांच दिन बाद बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


भंडारा: मानसिक रूप से बीमार महिला के साथ बलात्कार मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। करीब पांच दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान सुराज पंधारी नंदेश्वर (57, रा रमाबाई अंबेडकर वार्ड, भंडारा) निवासी के रूप में की गई है। 

ज्ञात हो कि, 29 अप्रैल को एक 40-45 वर्षीय मानसिक रूप से बीमार महिला के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पहले आरोपी ने महिला के साथ बलात्कार किया फिर उसे सड़क पर फेंककर भाग गया था। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत की बात की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जांच करने के बाद उसके बाद बलात्कार होने की बात सामने आई। 

28 अप्रैल से महिला थी गायब 

मानसिक रूप से बीमार महिला गणेशपुर की रहने वाली है। वह 28 अप्रैल से अपने घर से गायब थी। वहीं दिन भर घर नहीं आने के बाद परिजनों गुमशुदगी की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। घटना की गंभीरता को देखते ही पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन शुरू की। करीब पांच दिन बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार सहित विविध धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।