logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: दो पहिया और कार में जोरदार टक्कर; एक की मौत, एक जख्मी


भंडारा: दोपहिया से घर जा रहे किसान को तेज रफ़्तार कार ने मारी टक्कर। इस हादसे में दो पहिया पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो है, वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुंथरा फाटा के पास हुआ। मृतक की पहचान राजू देवराम मस्के, खुर्शीपार निवासी के रूप में हुई है। वहीं और गंभीर रूप से घायल सुरेश रामचंद्र बंदेबुचे का इलाज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक राजू अपने खेत का काम निपटाकर अपने साथी सुरेश के साथ दोपहिया से घर जा रहे थे। जैसे ही वह गुंथरा फाटा के पास पहुंचे तो लाखनी से भंडारा की तरफ आ रही कार क्रमांक एमएच 31एफए 3657 ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में राजू और सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। 

हादसे के बाद तुरंत दोनों को इलाज के लिए धरगांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन जहाँ राजू ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं सुरेश का इलाज किया जारहा है। कार अनियंत्रित होकर सामने पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन कार में सवार कोई भी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

घटना की जानकारी मिलते ही गाडेगांव हाईवे थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार बघेले, पुलिस उपनिरीक्षक नितिन अगाशे व उनकी टीम मौके पर पहुंचे और मामला कर्ज कर जांच शुरू कर दी है।