logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: चारा पानी के अभाव में 30 मवेशियों की मौत, कई की हालत खराब, हिरासत में गौशाला संचालक


भंडारा: भंडारा जिले के पवनी तहसील के धानोरी गांव में स्थित बलिराम गोशाला में चारा और पानी के अभाव 30 मवेशियों की मौत हो गई। इस घटना के सामने आने के बाद पशुसंवर्धन विभाग और गोशाला संचालक की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।   

गढ़चिरोली जिले के कुरखेड़ा पुलिस ने कत्लखाना भेजे जा रहे इन गोवंश को तस्करों से बचाकर इस गौशाला में रखा था। लेकिन गौशाला के संचालक ने इन मवेशियों को ठीक से चारा पानी नहीं दिया, जिसकी वजह से 30 गायों की रात में मौत हो गई। वहीं, कई और गायों की हालत खराब है। इस मामले में पवनी पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद गौशाला के एक संचालक को हिरासत में लिया है। 

खास बात यह है कि गौशाला संचालकों को अपने पास आने वाले मवेशियों को रखने के लिए शेड, पानी और चारे की व्यवस्था करनी होती है। वहीं इस गौशाला में न तो शेड था और न ही यहां मवेशियों को चारा-पानी दिया गया। यह मामला सामने आने के बाद अब पशु संवर्धन विभाग पर भी सवाल उठ रहे हैं। 

देखें वीडियो: