logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: लाखांदूर के खैरी में बाघ ने किया किसान का शिकार, इलाके में भय का माहौल, ग्रामीणों ने वन कार्यालय पर बोला धावा


भंडारा: भंडारा जिले के लाखांदुर तहसील में खैरी के एक किसान पर बाघ ने हमला कर उसे मार डाला. इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है. इसी के चलते गुस्साए ग्रामीणों ने लाखांदूर स्थित वन विभाग कार्यालय पर धावा बोल दिया.

खैरी के किसान डाकराम देशमुख रविवार शाम मक्के की फसल में सिंचाई करने खेत पर गये थे. लेकिन किसान रात होने पर भी नहीं लौटा. घर के लोगों और ग्रामीणों ने तलाश की लेकिन किसान का पता नहीं चला.

आख़िरकार सोमवार सुबह उनका शव उनके ही खेत में मिला. बाघ ने उसे मारकर खा लिया है. किसान की मौत से गांव में भय का माहौल बन गया है. ग्रामीणों ने लाखांदूर स्थित वन विभाग कार्यालय की ओर मोर्चा निकाल दिया. ग्रामीणों की मांग है कि बाघको जल्द कैद किया जाए.