logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: रेत तस्करी कर रहे 2 टिप्परों को पकड़ा, 3 आरोपी गिरफ्तार


लाखनी: राष्ट्रीय महामार्ग पर शहर के फ्लाईओवर पर अवैध रूप से  रेत की तस्करी कर रहे 2 टिप्परों को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा. इस मामले मे ४५ लाख ३० हजार का माल जब्त कर ४ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है.

साकोली के चुलबंद नदी परिसर से बगैर रायल्टी के अवैध रेती की तस्करी कर रहे दो टिप्परों के बारे में गुप्त जानकारी स्थानीय पुलिस को प्राप्त हुई थी. सुबह ९ बजे के  दौरान  थानेदार मिलिंद तायडे ने अपनी टीम के साथ राष्ट्रीय महामार्ग  स्थित फ्लाईओवर पर दो टिप्परो को पकडने मे कामयाबी हासील कर ली. अवैध रूप से रेत ले जा रहे टिप्पर क्र. एमएच 31 एफ सी 5381, और एमएच-40-एके-6550 को जब्त कर लिया गया. इन वाहनों में क्षमता से अधिक बिना रॉयल्टी की रेत भरी हुई थी. 

टिप्पर चालक  सावरबंध निवासी राजेंद्र ताराचंद झिंगरे(42),आकाश घनश्याम चौधरी (23)टिप्पर मालक शेरसिंह दसाराम चव्हाण (43) और पिंडकेपार निवासी पंकज चांगदेव कापगते ( 32)को हिरासत मे लिया गया है. पुलिस ने धारा 379, 34 भादंवि के अंतर्गत मामला दर्ज किया है. आगे की जांच थानेदार मिलिंद तायडे के मार्गदर्शन मे पुलिस हवलदार प्रमोद बागडे, गौरीशंकर कडव ,पीयूष बाच्छिल कर रहे है.